ब्रेकिंग
Bihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगBihar News : 3 हफ्ते बाद लौटे तेजस्वी यादव, पटना पहुंचते ही बांकीपुर में दिखाएंगे ताकत; 2 दिन का मेगा रोड शोBihar News : पटना में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, देर रात कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए बेउर जेलBihar weather : बिहार में मॉनसून पर लगा 'ब्रेक'! 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब लौटेगी झमाझम बारिशसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांग

बिहार में बड़ी कार्रवाई: नियमों की अनदेखी पर ‘मेदांता हॉस्पिटल’ सील, ICU और OT में गंभीर खामियां

Bihar News: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों की अनदेखी और गंभीर खामियों के चलते ‘मेदांता हॉस्पिटल’ को सील कर दिया। जांच में ICU, OT और फायर सेफ्टी में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, साथ ही लाइसेंस भी एक्सपायर पाया गया।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नियमों और मानकों की गंभीर अनदेखी के आरोप में ‘मेदांता हॉस्पिटल’ को सील कर दिया है।


यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर मेडिकल फोरलेन के बखरी रोड स्थित अस्पताल में की गई अचानक छापेमारी और जांच के बाद हुई। एसडीएम के नेतृत्व में पीएचसी प्रभारी और डॉक्टरों की टीम ने औचक निरीक्षण किया, जिससे इलाके के अन्य निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।


जांच के दौरान अस्पताल के भीतर कई गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों के अनुसार, ICU और ऑपरेशन थिएटर (OT) सरकारी मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अलावा अस्पताल का फायर लाइसेंस भी पिछले दो महीने से एक्सपायर था, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।


प्रशासनिक टीम को अस्पताल में तैनात कथित डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की योग्यता पर भी संदेह है। आशंका जताई जा रही है कि यहां बिना उचित डिग्री और मान्यता के इलाज किया जा रहा था।


एसडीएम तुषार कुमार ने बताया कि जांच में फायर लाइसेंस समाप्त होने समेत कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। पुख्ता सबूतों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता