ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बिहार: चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का भय खत्म हो गया है. एक चोर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया. इस हमले में थानेदार समेत कई पुलिसक

बिहार: चोर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार में अपराधियों के बीच पुलिस का भय खत्म हो गया है. एक चोर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर उसके परिजनों  ने हमला कर दिया. इस हमले में थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के साडा डंबर गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पुलिस शातिर चोर अर्जुन राय को पकड़ने गई थी. इस दौरान मोतीपुर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. अर्जुन के परिजन व ग्रामीणों ने एक चौकीदार को पकड़कर घर में बंद कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई भी की. यही नहीं पुलिसकर्मियों का राइफल छिनने और पुलिस की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास भी किया गया.

थानेदार समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

इस हमले में थानेदार अनिल कुमार समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने भी जवाब में लाठीचार्ज किया है. इसमें कुछ लोग घायल हुए है. किसी तरह से पुलिस ने चोर अर्जुन को चोरी की बाइक, मोबाइल, एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. इसके अलावे पुलिस पर हमला करने के आरोप में 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि यह पहली बार मुजफ्फरपुर में नहीं हुआ है. यहां की जब भी पुलिस छापेमारी करने जाती है लोग हमला बोल देते है. पुलिस का थोड़ा सा भी डर नहीं है. 

टैग्स