ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार: 10 धूर जमीन के लिए मैनेजर की हत्या, बड़े कंपनी थे तैनात

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है. सिर्फ 10 धूर जमीन के लिए एक बड़े कंपनी में काम करने वाले मैनेजर की अपराधियों ने हत्या कर दी. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुब

बिहार: 10 धूर जमीन के लिए मैनेजर की हत्या, बड़े कंपनी थे तैनात
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है. सिर्फ 10 धूर जमीन के लिए एक बड़े कंपनी में काम करने वाले मैनेजर की अपराधियों ने हत्या कर दी. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी मधुबनी गांव की है.

बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मैनेजर सत्यप्रकाश ठाकुर को अपराधियों ने तीन गोली मारी. दो सीने में लगी और एक गोली उनके सिर में लग. आसपास के लोग उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


परिजनों ने दर्ज कराया केस

सत्यप्रकाश की पत्नी ने नीलू कुमारी ने चार पट्टीदार पर केस दर्ज कराया है. एक आरोपी श्रीप्रकाश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पत्नी ने सभी पर दस धूर (निजी सड़क) जमीन के लिए हत्या कराने का आरोप लगाया है. नीलू ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले दस जमीन को लेकर विवाद हुआ था. आरोपियों ने इस दौरान गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी थी.  सत्यप्रकाश ने सदर थाना पुलिस को मौखिक जानकारी दी थी और साथ ही सुरक्षा की गुहार लगायी थी.