ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार: खाद कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. अररिया के बाद अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में एक खाद कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मीनापुर के शाहपुर मोड़ के पास की

बिहार: खाद कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
1 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार में अपराधियों का कहर जारी है. अररिया के बाद अपराधियों ने मुजफ्फरपुर में एक खाद कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना मीनापुर के शाहपुर मोड़ के पास की है.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खाद और बीज कारोबारी पारस नाथ प्रसाद दुकान बंद कर घर जा रहे थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बता दें कि कुछ देर पहले ही अपराधियों ने अररिया के फारबिसगंज में एक दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों घटना में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. 

टैग्स