ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: शख्स को पेट्रोल डालकर युवकों ने जलाया, छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को दिया अंजाम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर छेड़खानी का विरोध करने पर एक शख्स को युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की युवकों ने कोशिश की.शख्स को गंभीर स्थिति

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां पर छेड़खानी का विरोध करने पर एक शख्स को युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की युवकों ने कोशिश की.शख्स को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के नवादा गांव की है. 

घटना के दौरान सोया था शख्स

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नवादा गांव के भोला महतो अपने घर में सोया था कि देर रात कुछ युवक उसके घर में घुसकर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी. आग की लपेट देख मछड़दानी लगा सो रहा भोला महतो जब तक भागता तबतक आग की चपेट में आकर उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था. आग की लपेट देख घर वाले और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर भोला महतो को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गये.

छेड़खानी का विरोध करने पर दी थी धमकी

भोला की हालत चिंताजनक बताया जा रहा है. वहीं, एक युवक को पकड़ कर कटरा पुलिस के हवाले ग्रामीणों ने कर दिया. ग्रामीणों की मानें तो कुछ दिन पहले एक स्कूली छात्राओं के साथ गांव के ही और अन्य युवक छेड़खानी करते थें जिसका भोला महतो विरोध करता था इधर पंचायत छेड़खानी मामले को लेकर हुई जिसमें भोला महतो ने उक्त युवक के गलत कार्यों का जमकर विरोध किया जिसपर उक्त युवक ने भोला महतो को ही सबक सिखाने की ऐलान की थीं. इलाके में जिंदा जलाने के प्रयास की खबर सुन लोगों में दहशत है. वहीं कटरा थाना पुलिस मामले की जांच और अन्य लोगों के गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

टैग्स