ब्रेकिंग
प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦NH-122B पर खत्म होने वाला है इंतजार... 99% काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन; बेगूसराय से पटना का सफर होगा आसान✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

बिहार: एक दारोगा और 7 जमादार के वेतन पर लगी रोक, सभी एक ही थाने में हैं तैनात

MUZAFFARPUR: बिहार में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एक बार फिर गाज गिरी है. लंबित केस के निष्पादन में लापरवाही करने के आरोप में एक दारोगा और सात जमादारों के वेतन पर रोक लगा

बिहार: एक दारोगा और 7 जमादार के वेतन पर लगी रोक, सभी एक ही थाने में हैं तैनात
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  बिहार में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एक बार फिर गाज गिरी है. लंबित केस के निष्पादन में लापरवाही करने के आरोप में  एक दारोगा और सात जमादारों के वेतन पर रोक लगा दिया गया है. सभी नगर थाना में तैनात हैं.

दारोगा पर विभागीय कार्रवाई का निर्देश

यह कार्रवाई सिटा एसपी ने की है. सभी पर आरोप है कि काम में लापरवाही कर रहे थे. इसके अलावे नगर थाने के ही दारोगा सुनील कुमार पंडित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है. एक तरफ एक्शन हुआ तो दूसी तरह थाना में बेहतर काम करने वाले और केस निष्पादन करने को लेकर एसपी ने पांच दारोगा को सम्मानित किया. 

3 दारोगा और 19 पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड

16 दिसंबर को भी लापरवाही के आरोप में कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी. इसमें 3 दारोगा और एक जमादार को काम में लापरवाही करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था. दारोगा और जमादार के अलावे 19 अन्य पुलिसकर्मियों के उपर भी काम में लापरवाही को लेकर विभागीय कार्रवाई हुई थी. यह कार्रवाई मुजफ्फरपुर एसएसपी ने की थी.