ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार में बड़ा हादसा: करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र और भांजे की गई जान

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मलकौली गांव में खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों—पिता, पुत्र और भांजे—की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपु: जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के मलकौली गांव से एक अत्यंत दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत में पटवन करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों—पिता, पुत्र और भांजे—की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस तिहरे हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और मलकौली गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


जानकारी के अनुसार, मृतक चंदेश्वर राय अपने बेटे मिट्ठू कुमार और अपने भांजे के साथ खेत में फसलों की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से गिरे या प्रवाहित हो रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में एक सदस्य आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों सदस्य भी बिजली की भीषण चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई।


मृतकों की पहचान चंदेश्वर राय, उनके बेटे मिट्ठू कुमार और चंदेश्वर राय का भांजा के रूप में हुई है। जैसे ही इस भीषण हादसे की खबर मलकौली गांव में फैली, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। एक साथ एक ही परिवार के तीन चिराग बुझने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


चीख-पुकार से पूरा आसमान गूंज उठा। स्थानीय ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जर्जर तारों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस दुखद घड़ी में शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता