ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बिहार: नाबालिग लड़की के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, कोचिंग जाने के दौरान किया अगवा

MUZAFFARPUR: बिहार में एक बार फिर से गैंगरेप की घटना सामने आई है. नाबालिग लड़की कोचिंग जा रही थी. इस दौरान ही पांच युवकों ने उसको अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना सकर

बिहार: नाबालिग लड़की के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, कोचिंग जाने के दौरान किया अगवा
Manish Kumar
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक बार फिर से गैंगरेप की घटना सामने आई है. नाबालिग लड़की कोचिंग जा रही थी. इस दौरान ही पांच युवकों ने उसको अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना सकरा इलाके की है. 

हत्या करने की कोशिश

पांचों युवकों ने खंडहर में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. इसके साथ पांचों ने नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश की. लेकिन वह किसी से तरफ से भागकर अपनी जान बचाई. सुजावलपुर चौक के पास पहुंचकर रो रही थी. इस दौरान आसपास के लोगों ने पूछा तो घटना की जानकारी दी. जिसके बाद उसके परिजनों को जानकारी मिली.

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पांच आरोपियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ा और उससे पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़ा गया आरोपी का नाम इजहार है. पीड़िता ने पांचों के खिलाफ सकरा थाना में केस दर्ज कराया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कराया है. फिलहाल महिला पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. छात्रा ने सादपुरा के मो. इजहार और चंदनपट्टी के आदित्य झा और उनके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

बोलेरो से किया अगवा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं की छात्रा है. रोज वह कोचिंग करने के लिए साइकिल से जाती है. इस दौरान ही दो बाइक सवाल युवकों ने उसके साइकिल में ठोकर मार दी. वह गिर गई. जिसके बाद पीछे से आ रही बोलरो सवार तीन युवकों ने उससे जबरन बोलेरो में बैठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.

टैग्स