ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

नए साल के जश्न के बीच रफ्तार का कहर: बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बुलेट सवार ने बुजुर्ग को रौंदा, CCTV वीडियो आया सामने

Bihar News: नए साल 2026 के मौके पर मुजफ्फरपुर के सरैया में तेज रफ्तार बुलेट ने बुजुर्ग गोवर्धन ठाकुर को रौंद डाला. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: नए साल 2026 के आगाज़ पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा था, वहीं मुजफ्फरपुर के सरैया में तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। सरैया थाना क्षेत्र के एनएच 722 (रेवा रोड) पर गोपीनाथपुर दोकरा चौक के समीप एक अनियंत्रित बुलेट ने सड़क किनारे खड़े एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब दोकरा गांव निवासी 65 वर्षीय गोवर्धन ठाकुर अपने घर के पास स्थित बथान में गाय को चारा देने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। तभी मुजफ्फरपुर की ओर से सरैया की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बुलेट सवार ने आगे चल रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करने के चक्कर में बुलेट चालक ने अपना संतुलन खो दिया और किनारे खड़े गोवर्धन ठाकुर को सीधी टक्कर मार दी। चश्मदीदों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कई फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरे और बुलेट उन्हें घसीटते हुए आगे ले गई।


इस सड़क हादसे में बुजुर्ग गोवर्धन ठाकुर और बुलेट चालक आयुष कुमार जो स्वर्ण व्यवसाई है, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर के कारण बुजुर्ग के पैर की हड्डी टूटकर जांघ में धंस गई है और सिर में गहरी चोट आई है। घटना के बाद मौके पर मौजूद रमेश कुमार और सुजय सहित स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), सरैया पहुँचाया।


प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। हालांकि, बेहतर इलाज की उम्मीद में परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए हैं, जहाँ दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बुलेट ने चंद सेकंड में बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान युवा अक्सर सड़कों पर हुड़दंग करते हैं और तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है।


सरैया पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा की महत्ता और त्योहारों के दौरान पुलिसिया गश्त की आवश्यकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता