ब्रेकिंग
Bihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाबिहार में प्रस्तावित रेललाइन परियोजना को मिली रफ्तार, 12 किमी ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरूएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातम

Bihar News: दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसेपुर चौक पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


प्रत्यक्षदर्शी उमाकांत कुमार के अनुसार, दोनों बाइक सवार काफी तेज गति में थे। हुसेपुर चौक के पास सड़क पर एक घुमाव है, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और सीधे एक-दूसरे से जा टकराए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।


सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर शहर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया है।


मृतक युवक की पहचान भोलू कुमार (पिता हरिंद्र महतो) के रूप में हुई है, जो सकरा थाना क्षेत्र का निवासी था। घायलों में एक युवक रिशु कुमार (पिता मंटुन महतो) भी सकरा का रहने वाला है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक पड़ोसी जिले वैशाली के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान सत्येंद्र राय (पिता पांचू राय) और राजीव राय (पिता दुलारे राय, निवासी गंगटी) के रूप में हुई है।


हादसे की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक भोलू के घर में मातम पसरा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए बरियारपुर थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता