ब्रेकिंग
मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦अनंत सिंह की घुड़दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होगा 12 साल का सज्जाद, बोला- थार जीतकर प्रयागराज ले जाऊंगा✦RJD MLC सुनील सिंह से ED की 8 घंटे पूछताछ, बाहर निकलते ही बोले- ई दाल घोटाला क्या होता है?..दाल से मकान बनता है क्या?✦हाजीपुर कोर्ट में पेश हुईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, हर्ष फायरिंग मामले में बढ़ीं मुश्किलें

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर विपक्ष के झूठ की निकली हवा, JDU ने कहा- नीतीश के नेतृत्व में कानून का राज

PATNA : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम प्रकरण में सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए गए जवाब में किसी भी लड़की की हत्या को पूरी तरह से नकार क

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम प्रकरण में सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दिए गए जवाब में किसी भी लड़की की हत्या को पूरी तरह से नकार कर विपक्ष के झूठ एवं अफवाहों की हवा निकाल दी है। है। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून का शासन है, यहां अपराध और अपराधी के लिए कोई रियायत हो ही नहीं सकती है।


जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई ने कहा है कि जिन 35 लड़कियों की हत्या की बात सामने आ रही थी वे सभी जीवित हैं। हत्या के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में मिली हड्डियां व्यस्क की हैं ना किसी लड़की की। सीबीआई ने साफ किया है कि जिन 35 लड़कियों की हत्या शेल्टर होम से सामने आ रही थी वे सभी लड़कियां जीवित हैं।


राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में कानून का शासन है, यहां अपराध और अपराधी के लिए कोई रियायत हो ही नहीं सकती है।वहीं राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस पार्टी के नेता राजबल्लभ यादव जैसे नेता हों ,उस पार्टी के लोग महिला उत्पीड़न की बात किस मुंह से करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता