ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

मुजफ्फरपुर: झारखंड के दंपति पर गिरी चिमनी की दीवार, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में झारखंड के दंपति पर चिमनी का दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस हादस में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना सकरा इ

मुजफ्फरपुर: झारखंड के दंपति पर गिरी चिमनी की दीवार, पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में झारखंड के दंपति पर चिमनी का दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस हादस में पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि पति गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना सकरा इलाके के बरियारपुर ओपी क्षेत्र की है। बताया जाता है कि भरथीपुर पंचायत के बांका चौर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब रामकिशोर सिंह के ईट-भट्ठा चिमनी में काम कर रहे झारखंड के लोहरदगा जिले के रहने वाले दंपत्ति पर अचानक दीवार गिर गया। जिससे मजदूरों के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


इसकी बात की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि ईट भट्ठे की चिमनी में कई मजदूर ईट लगा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। वही घटना की सूचना मिलने पर चिमनी भट्ठा पर मौजूद लोगों ने गिरे दीवार को हटाया फिर दंपत्ति को निकाला। 


आनन-फानन में दोनों को अस्पताल भेजा गया जहां मजदूर गंभीर रूप से घायल है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वही उसकी पत्नी की मौत हो गयी है। घायल दंपति पड़ोसी राज्य झारखंड के लोहरदगा जिले के है सीमा की हादसे में मौत हो गयी है जबकि बैधनाथ बुरी तरह घायल हो गया है।


 बरियारपुर ओपी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि चिमनी का दीवार गिरने की घटना हुई है। इस घटना में दो लोग जो रिश्ते में पति-पत्नी थे दोनों झारखंड के रहने वाले थे। इनमें पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गयी है जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता