ब्रेकिंग
बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट

मुंगेर में प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने कराई शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के परभडा गांव में ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की आपसी सहमति से शादी कराई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

bihar
एक विवाह ऐसा भी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर जिले से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा एक प्रेमी जोड़े की शादी कराते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो की जांच करने पर यह मामला तारापुर थाना क्षेत्र के परभडा गांव का बताया जा रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार यह मामला 23 दिसंबर की है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे, जिसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हो गई थी।


मंगलवार को अचानक युवती युवक के घर पहुंच गई। जब ग्रामीणों को दोनों के प्रेम संबंध की पूरी जानकारी हुई, तो उन्होंने आपसी सहमति से दोनों की शादी कराने का प्रस्ताव रखा। ग्रामीणों के समझाने के बाद युवक और युवती ने भी शादी के लिए अपनी सहमति दे दी। इसके बाद गांव के ही एक स्थानीय मंदिर में सादे समारोह के बीच दोनों की शादी करा दी गई। शादी के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

टैग्स