ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

तेज रफ़्तार में ससुर - दामाद की गई जान, बेटे का रिश्ता तय कर लौट रहे थे घर

MUNGER : बिहार में सड़क हादसा के कारण हर रोज लोगों की जान जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरे जिस दिन दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की खबर

तेज रफ़्तार में ससुर - दामाद की गई जान, बेटे का रिश्ता तय कर लौट रहे थे घर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : बिहार में सड़क हादसा के कारण हर रोज लोगों की जान जा रही है।  राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरे जिस दिन दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर गुरुवार को तेल टैंकर ने ससुर-दामाद को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि भूषण मंडल भागलपुर जिले के गनगनिया फतेहपुर और दामाद शैलेश कुमार नाथनगर के रहने वाले थे। भूषण मंडल चारण खगड़िया से बेटे का रिश्ता तय कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच एप्रोच पथ पर सामने से तेज रफ्तार से जा रहे तेल टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।


बताया जा रहा है कि, मुंगेर के  श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हीं, स्थानीय स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिवारवालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। 


इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, मृतकों  शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। फिलहाल पुलिस की टीम कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।