ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

शादी के 12 दिन बाद दूल्हे की मौत, दो बाइक की सीधी टक्कर में गई जान, सदमे में दुल्हन

MUNGER: दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी भी छूटी नहीं थी कि सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दूल्हन और परिजनों का रो-रोकर ब

शादी के 12 दिन बाद दूल्हे की मौत, दो बाइक की सीधी टक्कर में गई जान, सदमे में दुल्हन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी भी छूटी नहीं थी कि सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दूल्हन और परिजनों  का रो-रोकर बुरा हाल है। वही नई नवेली दुल्हन काफी सदमे में है उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शादी के 12 दिन बाद दूल्हे की मौत की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। 


दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मुगल बाजार निवासी 24 वर्षीय निगम आदर्श की मौत शादी के 12 दिन बाद हो गई। निगम आदर्श की शादी पिछले माह अप्रैल के 18 अप्रैल को जमुई जिला के रहने वाली रिक्कू कुमारी से हुई थी। 20 अप्रैल को रिशेप्सन था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शादी के महज 5 दिन बाद 23 अप्रैल को दूल्हा निगम आदर्श अपने चचेरे भाई पवन के साथ बाइक से जा रहा था तभी पेट्रोल पंप के पास एनएच 80 पर सामने से आ रहे एक अन्य बाइक से सीधी टक्कर हो गयी।


 जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन दोनों को पटना के मेदांता हॉस्पिटल ले गये जहां गुरुवार की रात निगम आदर्श की इलाज के दौरान हो गई जबकि पवन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। निगम आदर्श की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


परिजनों का और नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। निगम आदर्श जहां घर का एकलौता पुत्र था वही शादी के तुरंत बाद ही पति की मौत से नई नवेली दुल्हन रिक्कू कुमारी बदहवास है। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस घटना से शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गयी है। इस घटना से दोनों परिवार के लोग काफी सदमें में हैं। वही इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। 

टैग्स