ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

अमित शाह के मंच से फूटा VIP नेता सकलदेव बिंद का गुस्सा, कहा..थाली देकर छीन लिया, अब मैं सिंबल नहीं लूंगा बल्कि NDA की जीत का सिग्नल दूंगा

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच वीआईपी पार्टी में बगावत ने महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तारापुर से टिकट नहीं मिलने के बाद वीआईपी नेता सकलदेव बिंद ने पार्टी और महागठबंधन दोनों को अलविदा कह दिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच से बीजेपी का

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: सोना, हथियार और कुत्तों के शौकीन मुकेश सहनी की पार्टी के बागी नेता सकलदेव बिंद ने बिहार की राजनीति में ऐसा ट्विस्ट ला दिया है कि उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच से वीआईपी नेता ने खुल्लमखुल्ला महागठबंधन के विरोध मोर्चा खोल दिया। जिस कारण महागठबंधन के माथे पर पसीना आ गया और NDA के चेहरे पर मुस्कान आ गई। 


दरअसल, तारापुर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने का गम सकलदेव बिंद को इतना खला कि उन्होंने पार्टी से “बाय-बाय VIP” कहकर सीधे “Welcome BJP” कर डाला । महागठबंधन से सिंबल ना मिलने का दर्द लेकर बिंद ने पार्टी को अलविदा कह दिया । अमित शाह के चुनावी मंच से कह दिया कि अब मैं खुद सिंबल नहीं, ‘सिग्नल’ दूंगा। 


NDA को जीत का और फिर क्या था, अब बिंद समाज NDA के साथ, और बाकी सब अपने आप समझ लीजिए…””अब सवाल बड़ा है —क्या बिंद का यह बगावती अंदाज़ तारापुर में महागठबंधन के लिए “बिंदास मुसीबत” बन जाएगा या फिर राजनीति के इस खेल में ये बिंद बन जाएंगे NDA की “गोल्डन जीत” का “सोने का बिंदु । 


सकलदेव बिंद ने मंच पर से खुल कर अपने दिल की बात की और कहा कि महागठबंधन इस चुनाव में 80 से 85 सीटों पर ही सिमट कर रह जाएगी और nda पुनः बहुमत में आ सरकार बनाएगी साथ ही बताया कि किस प्रकार उन्होंने ने vip पार्टी को सींचने का काम किया और कैसे vip पार्टी और महागठबंधन ने वादा कर उसके पीठ पे खंजर भौंकने का काम किया ।

इम्तियाज खान की रिपोर्ट