ब्रेकिंग
पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातमपटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहनवजात शिशुओं की सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त: बच्चा गायब हुआ तो अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी किए सख्त निर्देशपटना में दर्दनाक सड़क हादसा, बारात से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, कपड़ों में छिपाकर लाया था ब्लूटूथ डिवाइस, युवक गिरफ्तार

Bihar Police Exam Cheating: मुंगेर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का बड़ा मामला सामने आया है, जहां ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते बक्सर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब सॉल्वर गैंग के कनेक्शन की जांच कर...

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का खुलासा, कपड़ों में छिपाकर लाया था ब्लूटूथ डिवाइस, युवक गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police Exam Cheating: बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती के बीच मुंगेर से नकल का एक बड़ा मामला सामने आया है. परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से नकल करते हुए पकड़ा गया. आरोपी ने डिवाइस को अपने कपड़ों के अंदर छिपा रखा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब पूरे मामले में सॉल्वर गैंग से कनेक्शन की जांच की जा रही है.


मामला नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का है. रविवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान केंद्र पर तैनात अधिकारियों की सतर्कता से हाईटेक नकल की कोशिश नाकाम हो गई.


बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सह प्रधानाध्यापक कृष्ण मुरारी कुमार लगातार परीक्षा हॉल का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर एक परीक्षार्थी की गतिविधियों पर पड़ी. युवक बार-बार कुछ संदिग्ध हरकत कर रहा था, जिसके बाद केंद्राधीक्षक को शक हुआ.


संदेह होने पर केंद्राधीक्षक ने परीक्षार्थी को अलग ले जाकर जांच कराई. तलाशी के दौरान उसके कपड़ों के अंदर से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ. शुरुआती जांच में पता चला कि इस डिवाइस का इस्तेमाल परीक्षा में नकल करने के लिए किया जा रहा था.


डिवाइस मिलने के बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना जिला कंट्रोल रूम को दी. जानकारी मिलते ही नया रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी परीक्षार्थी को हिरासत में ले लिया.


पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रौंदा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. वह राजकुमार का पुत्र बताया जा रहा है.


पुलिस ने उसके पास से मिले इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य सामान को जब्त कर लिया है. अब इन उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके जरिए किसी और व्यक्ति से संपर्क किया जा रहा था या नहीं.


नया रामनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कई स्तरों पर की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल ने यह डिवाइस खुद तैयार किया था या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था.