ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

बॉयफ्रेंड की शादी में अचानक पहुंची प्रेमिका, दुल्हन को बताई अपनी लव स्टोरी, मंडप में हुई जमकर मारपीट

MUNGER : बिहार में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. मुंगेर से सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया. जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी में अचानक पहुंच गई. जैसे ही प्

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : बिहार में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. मुंगेर से सामने आई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया. जहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी की शादी में अचानक पहुंच गई. जैसे ही प्रेमिका ने दुल्हन से अपनी लव स्टोरी बताई, मौके पर हड़कंप मच गया. फेरे लेने से पहले ही दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. 


घटना जोगसर थाना इलाके के बूढ़ानाथ रोड स्थित वीणा पाणी विवाह भवन की है. जहां शादी के मंडप में बैठा दूल्हा  राजेश कुमार अपनी होनेवाली दुल्हन के साथ शादी की रस्में निभा रहा था कि अचानक उसकी प्रेमिका कंचन पहुंच गई. हैरत की बात तो ये है कि प्रेमिका अकेले नहीं बल्कि अपने 5 बच्चों के साथ पहुंच गई. मंडप पर बैठे दूल्हे का सारा भेद खुल जाने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. लड़के वालों और लड़की वालों के बीच बवाल हो गया. देखते ही देखते मंडप में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. 


मिली जानकारी के मुताबिक बरियारपुर इलाके के कुमारपुर निवासी मुखदेव मंडल ने बताया कि उनकी बेटी सुमन कुमारी (20) की शादी बूढ़ानाथ के रहने वाले राजेश कुमार के साथ तय की गई थी. दूल्हे की प्रेमिका कंचन ने बताया की वह पहले से शादीशुदा है. उसके पति चुल्हो यादव सखीचंद घाट के रहने वाले हैं. चुल्हो से ही कंचन को पांच बेटी और एक बेटा है. प्रेमिका कंचन ने बताया कि उसके पति को भी गैर मर्द के साथ संबंध रखने पर कोई एतराज नहीं है. 


शादी में चल रहे इस ड्रामा से परेशान सुमन के घर वालों ने राजेश और कंचन देवी समेत अन्य लोगों की जमकर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश और उसकी प्रेमिका कंचन को हिरासत में ले लिया. जोगसर के थाना इंचार्ज विश्व बंधु कुमार ने बताया कि लड़की वालों की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पूछताछ के दौरान दूल्हे ने बताया कि  राजेश ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से कंचन देवी के साथ संबंध में है.