ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

मुंगेर मामले में तेजस्वी ने सरकार को घेरा, पूछा- पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ने मुंगेर में पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोलते हु

मुंगेर मामले में तेजस्वी ने सरकार को घेरा, पूछा- पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?
Anamika
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ने मुंगेर में पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार और प्रशासन पर जोरदार हमला बोलते हुए पूछा है कि मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे. तेजस्वी ने पूछा कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावे क्या किया है. मैं सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी से पूछ रहा हूं कि कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?

 मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा है, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गई है. मुंगेर का वीडियो भयावह है.  बिहार सरकार को ये बताना चाहिए कि पुलिस को क्रूरतापूर्वक लाठियां चलाने की अनुमति किसने दी. तेजस्वी यादव ने इस मामले में मुंगरे की एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है. तेजस्वी ने कहा कि लिपि सिंह एक जेडीयू नेता की बेटी है, उन्हें तुरंत हटाया जाए. इस मामले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है.