ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

मुंगेर में नहीं कम हो रही किसानों की परेशानी, खाद के लिए बच्चों को लेकर लाइन में लग रही महिलाएं

MUNGER : मुंगेर में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. बिस्कोमान किसानों को खाद की आपूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रहा है. आलम यह है कि मुंगेर में खाद को लेकर महिला

मुंगेर में नहीं कम हो रही किसानों की परेशानी, खाद के लिए बच्चों को लेकर लाइन में लग रही महिलाएं
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. बिस्कोमान किसानों को खाद की आपूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रहा है. आलम यह है कि मुंगेर में खाद को लेकर महिलाएं अपने बच्चों के साथ सुबह से लाइन में लग रही हैं लेकिन उन्हें  सफलता नहीं मिल रही है. किसानों को चिंता हो रही है कि यदि उन्हें समय पर खाद नहीं मिलेगा तो फसलों की पैदावार प्रभावित होगा. 


बिस्कोमान भंडार में खाद के लिए किसानों की लंबी कतार लग रही है. केंद्र से खाद लेने के लिए किसान आपाधापी कर रहे हैं. शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान सदर प्रखंड परिसर स्थित बिस्कोमान केंद्र पहुंचे. किसानों की लंबी कतार दिखी. आपाधापी में धक्का-मुक्की भी हुई.


किसानों ने खूब हंगामा किया. नौबत ऐसी आ गई कि पुलिस-प्रशासन को बल प्रयोग भी करना पड़ा जिसके बाद किसान शांत हुए. एक किसान ने कहा कि सरकार का यह तरीका सही नहीं है. किसानों ने बताया कि एक आधार कार्ड पर छह बोरी खाद किसानों को दी जा रही थी. पर अब दो बोरा ही दिया जा रहा है. उसके लिए भी कई चक्कर लगाना पड़ता है. बिस्कोमान केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में किसान के साथ महिलाएं भी थी. 


आपको बता दें कि मुंगेर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र भी है. बिहार में खाद की कमी का मुद्दा संसद में भी उठा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी माना था कि बिहार में खाद की कमी है. केंद्रीय नेतृत्व ने इसको गंभीरता से लेते हुए बिहार में जल्द खाद आपूर्ति की बात भी कही. पर अब भी हालात ऐसे है कि आये दिन खाद के लिए किसानों को मारामारी करनी पड़ रही है.

टैग्स