ब्रेकिंग
बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार✦बिहार के वैज्ञानिकों ने किया कमाल: चूहों पर कैंसर का इलाज सफल, इंसानों का इलाज भी होगा संभव?✦गंगा में अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिहार को 12 हफ्ते की मोहलत; यूपी समेत कई राज्यों को निर्देश✦दोस्तों संग पार्टी करने गए युवक की हत्या, गमछे से गला घोंटकर ले ली जान; दो आरोपी गिरफ्तार✦बिहार में एक और मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ... 20 एकड़ जमीन उपलब्ध, जानिए कहां होगा निर्माण✦Bihar News: विधानसभा कमेटी 'सभापति' का जेल भ्रमण विवादों में घिरा ! पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी रिश्तेदार से मिलने का लगाया आरोप, स्पीकर से लगाई न्याय की गुहार

पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में

Bihar News: मुंगेर में शादी के महज चार महीने बाद 20 वर्षीय विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही...

पेड़ से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; पति हिरासत में
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र में शादी के महज चार महीने बाद 20 वर्षीय विवाहिता रेणु कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटका मिला. सोमवार की अहले सुबह शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.


मामला बंबर-खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित कुशवाहा टोला के समीप का है. रेणु कुमारी की शादी करीब चार महीने पहले टेटिया गांव निवासी सोनू कुमार से हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतका के पति समेत एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वहां से साक्ष्य जुटाए. प्रभारी डीएसपी प्रभात रंजन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जानकारी ली.


मृतका के पिता उमेश बिंद ने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सोनू कुमार शराब पीने का आदी था और उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था. पिता के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले ही उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई थी. उन्होंने बताया कि राखी के मौके पर सोमवार को वे बेटी को विदा कराकर मायके लाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत की खबर मिल गई.


मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि रेणु का शव उसकी ही साड़ी से शीशम के पेड़ पर लटका हुआ था. पिता का दावा है कि पेड़ की स्थिति ऐसी है कि उस पर चढ़कर फांसी लगाना आसान नहीं था. इसी आधार पर परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है.


पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.