ब्रेकिंग
हाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टहाजीपुर में BJP नेता के घर 10 राउंड फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने देर रात मचाई दहशतपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट

प्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालात

Bihar Crime News: मुंगेर में प्रमोशन की खुशी में आयोजित पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। शराब के नशे में बैंककर्मियों पर सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों...

प्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालात
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुंगेर में प्रमोशन की खुशी में आयोजित पार्टी उस वक्त सनसनी में बदल गई, जब शराब के नशे में बैंककर्मियों पर गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का आरोप लगा. मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बेटवन बाजार का है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से एक दोनाली बंदूक, छह खोखे और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े बताए जा रहे हैं.


जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के रहने वाले सुधांशु सहाय का प्रमोशन एडिशनल ब्रांच मैनेजर के पद पर हुआ था. इसी खुशी में बेटवन बाजार स्थित उनके आवास पर पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में आईसीआईसीआई बैंक के उनके दोस्त राहुल कुमार साहनी, अंकित कुमार, शशांक शेखर और पड़ोसी आशीष कुमार भी शामिल हुए थे.


आरोप है कि पार्टी के दौरान चिकन के साथ शराब का दौर चला. इसके बाद नशे की हालत में बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड रामबली की दोनाली बंदूक निकाल ली गई. बताया जा रहा है कि इसी बंदूक से खिड़की के रास्ते करीब छह राउंड फायरिंग की गई.


रात में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पार्टी में मौजूद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस ने मौके से दोनाली बंदूक के साथ छह खोखे और 14 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं. बरामद हथियार बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड की लाइसेंसी बंदूक बताई जा रही है.


मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी आईसीआईसीआई बैंक से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि नशे की हालत में बैंक के गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई.


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्ड की लाइसेंसी बंदूक पार्टी वाले आवास तक कैसे पहुंची और उसे किसने चलाया. पुलिस बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.