ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सिगरेट के धुएं को लेकर दो मोहल्लों के युवाओं में विवाद पथराव में बदल गया। कई घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा।

BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में देर शाम मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। सिगरेट का धुआं फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते-देखते दो मोहल्लों के युवाओं के बीच पथराव में बदल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।


जानकारी के अनुसार खड़गपुर नगर क्षेत्र के शिमपुर और शेख टोला मोहल्ले के युवाओं के बीच उस समय तनाव उत्पन्न हुआ, जब बाजार से लौट रहे कुछ युवकों और पुल के पास खड़े अन्य युवाओं के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुल के पास खड़े कुछ युवक सिगरेट और गांजा पी रहे थे। आरोप है कि उन्होंने गुजर रहे युवकों की ओर धुआं उड़ा दिया। इस पर आपत्ति जताने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।


देखते ही देखते बहस ने उग्र रूप ले लिया और मारपीट शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। अचानक हुए पथराव से इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। पथराव में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों का इलाज किया गया और अधिकांश की स्थिति खतरे से बाहर है।


घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया और भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।


मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दोनों मोहल्लों के कुछ युवाओं के बीच आपसी विवाद हुआ था, जो बाद में पथराव में बदल गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत प्रिवेंटिव एक्शन लेते हुए हालात को काबू में कर लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है और इलाके में शांति कायम है।


पुलिस ने एहतियातन चार से पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है।


प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव जरूर रहा, लेकिन पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से हालात पर काबू पा लिया गया। फिलहाल बाजार और आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहा है।