ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

मुंगेर में हर्ष फायरिंग पर प्रशासन की सख्ती, 3 लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द, एक के खिलाफ अनुशंसा

मुंगेर में हर्ष फायरिंग करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। तीन लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द किया गया, जबकि एक के खिलाफ अनुशंसा की गई है। डीएम ने कहा, हर्ष फायरिंग करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई।

बिहार
वायरल वीडियो पर कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: हर्ष फायरिंग करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। 3 लोगों का हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। वही एक के खिलाफ अनुशंसा की गयी है। वही कई आर्म्स का लाइसेंस रखने वालों को नोटिस भी भेजा गया है। यह पूछा गया है कि अभी तक हथियार के लाइसेंस का रिन्यूअल क्यों नहीं करवाया। 


मुंगेर जिला प्रशासन ने हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुज्ञप्ति प्राप्त शस्त्र धारकों को अब अपने हथियार से हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ सकता है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर तीन शस्त्रधारियों की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई है, जबकि एक अन्य के खिलाफ अनुशंसा की गई है ।


मुंगेर के डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि 27 सितम्बर 2025 को महम्मदपुर फरदा में तीन व्यक्तियों द्वारा अनुज्ञप्तिधारी शस्त्र से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने उनके हथियार और कारतूस जब्त कर लिए थे तथा अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की थी। प्रशासनिक आदेश के तहत जिनकी अनुज्ञप्ति रद्द की गई है, उनमें मो. जमाल मल्लि , मो. नेहाल मल्लिक और मो. मल्लिक मोकिम शामिल हैं। तीनों महम्मदपुर फरदा के रहने वाले हैं। वहीं गढ़ीरामपुर निवासी सुलतान कुमार की अनुज्ञप्ति रद्द करने के लिए अनुशंसा जिला दंडाधिकारी, रामबान (जम्मू-कश्मीर) को भेजी गई है, क्योंकि उनकी अनुज्ञप्ति वहीं से जारी हुई थी।


डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर ने साफ कहा कि जिले में अब किसी भी अनुज्ञप्तिधारी द्वारा हर्ष फायरिंग या हथियार के दुरुपयोग पर तत्काल अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से परहेज करें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ  ही जिला के कई आर्म्स लाइसेंस धारियों को नोटिस भी भेजा गया कि उन्होंने अभी तक अपने हथियार के लाइसेंस को नवीनीकरण क्यों नहीं करवाया। मुंगेर में हर्ष फायरिंग पर प्रशासन की सख्ती, 3 लोगों का हथियार लाइसेंस रद्द, एक के खिलाफ अनुशंसा