ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

लापरवाही की हद : मोर्चरी में लाश को कुत्ते ने नोंच - नोंच कर खाया, अब हॉस्पिटल में हुआ बवाल

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रूहं कपां दें। यहां सदर अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखें शव को कुत्तों ने खा लिया। जिसके बाद मृतक के शव को ले

लापरवाही की हद : मोर्चरी में लाश को कुत्ते ने नोंच - नोंच कर खाया, अब हॉस्पिटल में हुआ बवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो रूहं कपां दें। यहां सदर अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखें शव को कुत्तों ने खा लिया। जिसके बाद मृतक के शव को लेने से उसके परिजन मना करने लगे और जमकर हंगामा भी मचाया। वहीं, अस्पताल  प्रशासन इसको लेकर अभीभी अपनी गलती मानने से इंकार कर रही है। हालांकि, काफी दवाब ओए शोरगुल मचने के बाद इस मामले की जांच करने की बात उनके द्वारा कही गई है। 


दरअसल, मुंगेर के सदर अस्पताल के अंदर कुछ लोगों ने तीन लोगों ने शव को इमरजेंसी वार्ड में फेंक दिया था। जिसके बाद वो लोग वहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद पुलिस ने लाश की तस्वीरें लीं और शव की पहचान के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। लाश की शिनाख्त पूर्वी सराय पुलिस चौकी के मिन्नतनगर निवासी 42 वर्षीय मो. अनवर के तौर पर हुई। जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्होने देखा कि एक आवारा कुत्ता शव को नोंच रहा था। 


इस मामले पर मृतक के पिता का कहना कि, हमने कुत्ते को शव को कुतरते हुए देखा है। चेहरा इतना विकृत हो गया है कि उसे पहचाना नहीं जा सकता। हमें वैसा ही शव चाहिए जैसे पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थी। वहीं, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रमन ने कहा कि शव को इमरजेंसी में फेंक कर कुछ लोग फरार हो गए। जिसकी जांच जरुरी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया। 


इधर, इस घटना की खबर इलाके में तेजी से फैली ओए वो लोग आक्रोशित होकर शव के कटे हुए शरीर को स्वीकार करने से मना करने लगे। जिसके बाद लोगों को आक्रोश को देखते हुए, अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक  जगुनाथरड्डी जलारड्डी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है ताकि उन लोगों की पहचान की जा सके। जिन्होंने कथित तौर पर अस्पताल में शव को फेंका था। वहीं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रमन ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आखिर शव को कैसे विकृत किया गया और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है।