ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

कान में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर बात कर रही थी दो छात्रा, दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी की चपेट में आने से हुई मौत

MUNGER: मुंगेर में परीक्षा देकर लौट रही दो छात्रा की दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना जमालपुर-भागलपुर रेल खंड के रतनपुर स्टेशन के पास की

कान में ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर बात कर रही थी दो छात्रा, दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी की चपेट में आने से हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में परीक्षा देकर लौट रही दो छात्रा की दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना जमालपुर-भागलपुर रेल खंड के रतनपुर स्टेशन के पास की है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के रतनपुर स्टेशन के पास दो छात्राएं कान में इयर फोन लगाकर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी डाउन की ओर से ट्रेन आ गयी। कान में इयर फोन लगे होने के कारण छात्राओं को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और दोनों ट्रेन की चपेट में आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। 


दोनों छात्राएं एस.बीएन. कॉलेज से परीक्षा देकर अपने घर बरियारपुर लौट रही थी। दोनों सहेली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जो बरियारपुर प्रखंड के उत्तरी पंचायत की रहने वाली थी। मृतका की पहचान पप्पू मंडल की पुत्री सोनाली कुमारी और रूपेश साह की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। 


दोनों की लाश देख परिजन फूट फूट कर रोने लगे। बेटी की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही बरियारपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। घटनास्थल पर जमालपुर से RPF और रेल पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। वही रेलवे ट्रैक से दोनों की लाश को हटा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद घंटों ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। परिजनों की माने तो परीक्षा देने के बाद दोनों रेलवे ट्रेक से रतनपुर आ रही थी। वहां से ट्रेन पकड़ वह बरियारपुर अपने घर जाने वाली थी लेकिन इसी दौरान ट्रेन की चपेट में दोनों आ गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। 

मुंगेर से इम्तियाज खान की रिपोर्ट..