ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

गंगा नदी में कूदकर महिला ने दी जान, दो साल के बेटे को पुल पर लावारिस हालत में छोड़ा

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 21 वर्षीय महिला ने 2 साल के बेटे को पुल पर लावारिस स्थिति में छोड़ आत्महत्या के लिए श्री कृष्णा सेतु से गंगा में छलां

गंगा नदी में कूदकर महिला ने दी जान, दो साल के बेटे को पुल पर लावारिस हालत में छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 21 वर्षीय महिला ने 2 साल के बेटे को पुल पर लावारिस स्थिति में छोड़ आत्महत्या के लिए श्री कृष्णा सेतु से गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में डूबते महिला का वीडियो सामने आया है। हालांकि जब इस बात की जानकारी स्थानीय मुफ्फसिल थाना पुलिस को लगी तब गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद महिला की लाश को नदी से बाहर निकाला गया।


एक घंटे बाद दियारा क्षेत्र से गंगा में बह रही महिला को गोताखोर टीम ने बरामद किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की पहचान नहीं हो पाई है वहीं उसके दो साल के बेटे को पुलिस ने अपने पास रखा है और मृतका के परिजनों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया है। परिजनों के आने के बाद या महिला की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। श्रीकृष्ण सेतु पर मरोमती का कार्य कर रहे मजदूर प्रत्यक्षदर्शी निरंजन कुमार ने बताया कि हम लोग पुल पर काम कर रहे थे तभी एक महिला आई और अपने दो वर्षीय बेटे को पुल पर रख दिया और फिर गंगा में कूद गई।


मजदूर ने बताया कि महिला को पहले कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश की थी लेकिन महिला ने उनकी एक ना सुनी। अपने बच्चों को छोड़कर उसने गंगा में छलांग लगा दी। महिला ने आत्महत्या करने से पहले ना तो अपना नाम बताया और ना ही पता ही बताया। स्थानीय गोताखोर सुप्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें थाने की ओर से यह सूचना मिली थी कि पुल से एक महिला गंगा में कूद गई है। जिसे खोजने के लिए हम लोग आए। 


उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक जानकारी मिली कि जो महिला गंगा में कुदी है वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र का ही रहने वाली है लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महिला ने गंगा नदी में कूदने से पहले अपना परिवारिक कलह से तंग आकर इस तरह की घटना को अंजाम देने कि बात कही थी। मृतक महिला का पति प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है।

टैग्स