ब्रेकिंग
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर घर लौटना होगा आसान, पंजाब से बिहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए रूट और ठहराव✦प्रीता वर्मा अगले आदेश तक बनी रहेंगी बिहार की कार्यवाहक DGP, सरकार ने जारी किया आदेश✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार

कोरोना संदिग्धों का सैम्पल लेने गई मेडिकल और पुलिस टीम पर हमला, मुंगेर और कटिहार में असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी

PATNA : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को असामाजिक तत्वों ने बिहार में बड़ा झटका दिया है। कोरोना के संदिग्धों का टेस्ट सैंपल लेने के लिए पहुंची मेडिकल और पुलिस की टीमों पर मुंगेर

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को असामाजिक तत्वों ने बिहार में बड़ा झटका दिया है। कोरोना के संदिग्धों का टेस्ट सैंपल लेने के लिए पहुंची मेडिकल और पुलिस की टीमों पर मुंगेर और कटिहार में इन लोगों ने हमला बोला है। कोरोना वायरस के खतरे की गंभीरता को समझे बगैर असामाजिक तत्वों ने पुलिस और एंबुलेंस पर पथराव किया है। 


पहली घटना मुंगेर के कासिम बाजार स्थित हजरतगंज बाड़ा की है जहां कोरोना के संदिग्धों का सैंपल लेने के लिए जैसे ही क्विक रिस्पांस टीम पहुंची असामाजिक तत्वों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। कासिम बाजार पुलिस को जैसे ही इस विरोध के बारे में जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंच गई लेकिन पुलिस और मेडिकल की टीम पर असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में पुलिस का गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। मुंगेर में एक कोरोना मरीज की मौत के बाद लगातार उसके संपर्क में आने वाले लोग हो को संदिग्ध मानते हुए मेडिकल टीम उनका सैंपल लेने पहुंची थी।


दूसरी घटना कटिहार जिले के समेली में हुई है। समेली के नूनहाजी टोला गांव में पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पुलिस का कसूर केवल इतना था कि वह लॉकडाउन में घर से बाहर निकले लोगों को समझाने बुझाने का काम कर रही थी लेकिन एक समुदाय विशेष के असामाजिक तत्व इस पर भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर ही ईट पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

टैग्स