ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार: युवक को विषैले सांप ने डसा, झोले में मरा हुआ कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप

MUNGER: मुंगेर में लगातार हो रही बारिश से जिले में सांप के डंसने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। मुंगेर सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक झोले में मरा हुआ सांप लेकर पहुं

बिहार: युवक को विषैले सांप ने डसा, झोले में मरा हुआ कोबरा लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, मच गया हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में लगातार हो रही बारिश से जिले में सांप के डंसने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। मुंगेर सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक झोले में मरा हुआ सांप लेकर पहुंच गया। रविवार को सांप के डसने के दो मरीज सदर अस्पताल पहुंचे, दोनों की हालत फिलहाल ठीक है। 


दरअसल, धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी निवासी 65 वर्षीय सुरेश तांती को खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके बाद सुरेश ने कुदाल के बेंत से उस सांप को मार डाला और उसे लेकर मुंगेर सदर अस्पताल पहुंच गया, सांप को देखकर अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया हालांकि जब लोगों को पता चला की सांप मरा हुआ है तो उनकी जान में जान आई।


उधर, ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के टिकिया पाड़ा निवासी अमरजीत पासवान की 12 वर्षीय बेटी मुस्कान को भी सांप ने उस वक्त डस लिया, जब वह दरवाजे पर खड़ी थी। उसे भी इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति बेहतर है। 


इलाज कर रहे डॉक्टर मो. फैज ने बताया की दोनों मरीजों की हालत बेहतर है। साथ ही बताया कि सांप के डसने बाद लोग हड़बड़ाए नहीं, हर सांप जहरीला नहीं होता है। सांप जैसे ही काटे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अस्पताल लेकर आएं, झाड़ फूंक के चक्कर में न फंसे।