ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, मुंगेर मे भी महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन पर बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं को बड़ी राहत दी है। 27 और 28 अगस्त को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

बिहार न्यूज
रक्षाबंधन पर दो दिन फ्री में यात्रा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: रक्षाबंधन के मौके पर बिहार सरकार ने महिलाओं और छात्राओं को बड़ी सौगात दी है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 27 और 28 अगस्त को महिलाओं और छात्राओं के लिए निगम की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मुंगेर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं।


मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने से रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली महिलाओं को काफी राहत मिली है। महिलाओं ने सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए खुशी जताई और कहा कि त्योहार के मौके पर मुफ्त बस सेवा मिलने से यात्रा करना आसान हो गया है।


मुंगेर में 18 बसों का हो रहा संचालन

मुंगेर में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की फिलहाल 18 बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें मुंगेर के अलावा बिहार के कई अन्य जिलों के लिए भी चलती हैं। निगम की पिंक बसों के साथ-साथ अन्य सभी बसों में भी महिलाओं और छात्राओं को 27 और 28 अगस्त को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।


बिना किराया यात्रा कर सकेंगी महिलाएं और छात्राएं

निगम प्रबंधन के मुताबिक, 27 और 28 अगस्त को महिला और छात्रा यात्री निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार की इस पहल से उन महिलाओं को विशेष राहत मिलेगी, जो भाई को राखी बांधने के लिए अपने मायके जा रही हैं। बस से यात्रा कर रही महिलाओं ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की सुविधा महिलाओं के लिए सरकार की अच्छी पहल है। महिलाओं ने इसके लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया।


सरकार की इस पहल से रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं को यात्रा खर्च में राहत मिलने के साथ-साथ त्योहार के दौरान अपने परिवार से मिलने में भी सुविधा होगी।

टैग्स