ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रहे अधिकारी, सरकारी गाड़ी में जाम छलकाते दिखे CO साहब

MUNGER : एक और जहां शराबबंदी को लेकर विपक्ष से लेकर न्यायालय तक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फजीहत हो रही हैं, वहीं जिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है. वही

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रहे अधिकारी, सरकारी गाड़ी में जाम छलकाते दिखे CO साहब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : एक और जहां शराबबंदी को लेकर विपक्ष से लेकर न्यायालय तक से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की फजीहत हो रही हैं, वहीं जिन अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी है. वही अधिकारी खुद सरकारी गाड़ी में शराब पीकर लुढ़क जाते हैं। मामला  मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड का है जहां बम्बर प्रखंड के CO साहब का शराब पीने के बाद का वीडियो वायरल हो रहा है।


बता दें कि वीडियो में CO शराब पिए हुए दिख रहे है जिसके बाद ड्राइवर किसी तरह CO साहब को गाड़ी के सीट के नीचे से उठाकर उन्हें उनके कमरे तक छोड़ते हैं। इस दौरान सी0ओ0 साहब अपनी पत्नी को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं साहब गाड़ी के अलावा अपने बेड रूम में भी शराब की बॉटल रखे हुए हैं और शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट और भद्दी भद्दी गालियां देते नजर आ रहे हैं।ये मामला मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के CO का है।


वहीं जब मीडिया ने CO विनोद कुमार गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे साजिश बताया। उन्होंने कहा कि मेरे कमरे में शराब कैसे आया मुझे पता नहीं है उन्होंने कहा मुझे फ़साने की कोई साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पत्नी के साथ मारपीट नहीं कर रहा था घरेलू कलह के कारण उसको समझा रहा था। उन्होंने बताया कि मेरा छोटा भाई से विवाद चल रहा है उसी में पत्नी बोल रही थी जिसमे उसको समझा रहा था।


टैग्स