ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ से स्कूल का सामान बचाने में जुटे शिक्षक-छात्र; गाँव जलमग्न..

Bihar News: मुंगेर में गंगा 39.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर, कई गांव जलमग्न। टीकारामपुर के मध्य विद्यालय में शिक्षक और छात्र स्कूल के सामान को बाढ़ से बचाने के लिए बेंचों पर रख रहे हैं। लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन को मजबूर...

Bihar News
मुंगेर में बाढ़
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार का मुंगेर जिला गंगा नदी के उफान के कारण बाढ़ की चपेट में आ गया है और यहाँ के कई गाँव जलमग्न हो चुके हैं या होने के कगार पर हैं। यहाँ गंगा का जलस्तर 39.33 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। ऐसे में अब बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोग अपने घरेलू सामान को बचाने और सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।


मुंगेर सदर प्रखंड के टीकारामपुर में स्थिति और भी गंभीर है। जब हमारी टीम यहाँ के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पहुंची तो मध्य विद्यालय आदर्श ग्राम टीकारामपुर में शिक्षक और छात्र स्कूल के सामान को बाढ़ के पानी से बचाने में जुटे हुए दिखे। उन्होंने अलमारी, किताबें, फाइलें, मध्याह्न भोजन के खाद्यान्न और अन्य सामान को स्कूल की बेंचों पर रखा है ताकि बाढ़ का पानी इतनी ऊंचाई पर इन्हें नुकसान न पहुंचाने पाए।


इस बारे में बात करते हुए शिक्षकों और छात्रों ने बताया है कि इस क्षेत्र में हर साल बाढ़ आती है, जिसके कारण स्कूल का सामान नष्ट हो जाया करता है। इस बार पहले से ही सतर्कता बरतते हुए वे सामान को ऊंचे स्थान पर रख रहे हैं। मयंक अभिषेक नामक एक शिक्षक ने कहा कि सामूहिक प्रयास से स्कूल के संसाधनों को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। जिले में बाढ़ के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से तत्काल राहत और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की जा रही है ताकि जनजीवन थोड़ा सामान्य हो सके।


रिपोर्टर: मो. इम्तियाज