ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: शिक्षक से लाखों की साइबर ठगी, भारी पर गई यह एक गलती

Bihar News: शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर शिक्षक से 7.50 लाख की साइबर ठगी। पीड़ित के लिखित शिकायत पर साइबर थाने में दर्ज हुआ मामला।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: राज्य सरकार तथा साइबर टीम के द्वारा लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी पढ़े लिखे लोग भी ज्यादा पैसों के लालच में साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस अपनी गाढ़ी कमाई लूटा बैठते है। ताजा मामले में मुंगेर साइबर थाने में धरहरा निवासी एक शिक्षक ने लिखित आवेदन देकर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर 7.50 लाख रुपए साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करायी है।


साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी शिया भारती ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी 25 में उसे ऑनलाइन फेसबुक पर शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेन्ट का रिक्वेस्ट आया। फेसबुक पर रिक्वेस्ट करने वाले से व्हाटसएप पर कान्टैक्ट के बाद उसने 20 हजार रुपया शेयर मार्केट में लगाया। इन्वेस्टर ने पन्द्रह दिन बाद उसे 21500 रुपया वापस कर दिया। भरोसा होने के बाद उसने बड़ी रकम शेयर मार्केट में लगाने का मन बनाया।


जिसके बाद रकम ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं होने पर शिक्षक ने बैंक जाकर अपने एकाउंट से दो बार में 7.50 लाख रुपए शेयर मार्केट में लगाने के लिए इन्वेस्टर को ट्रांसफर किया। एक बार 4 लाख तथा दूसरी बार 3.50 लाख रुपया इन्वेस्टर के एकाउंट में ट्रांसफर किया गया। शिक्षक को यह बात तब पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हो गया है जब फ्रॉड के द्वारा उसका फोन नहीं उठाया जाने लगा। जिसके बाद शिक्षक ने साइबर थाने में साइबर अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।


साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी शिया भारती बताती है कि पीड़ित की शिकायत पर जब बैंक से एकाउंट में ट्रांसफर हुए राशि की छानबीन की गई। छानबीन के दौरान जिस एकाउंट पर राशि ट्रांसफर हुआ था वह फर्जी निकला। फर्जी आईडी के आधार पर पर बैंक एकाउंट खोलने के मामले में साइबर थानाध्यक्ष ने बैंक प्रबंधन की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है। साथ ही बताया कि ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। थोड़े से पैसों के लालच में फंस लोग अक्सर साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते है। 


मो. इम्तियाज की रिपोर्ट