ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा, पूर्व सैनिक समेत दो की मौत; सड़क पर उतरे लोग

MUNGER: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक समेत

बिहार: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो लोगों को रौंदा, पूर्व सैनिक समेत दो की मौत; सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार पूर्व सैनिक समेत दो लोगों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग पर भोमसी पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से स्कूटी सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों में मुजफ्फरगंज निवासी मुन्ना तांती और रिटायर्ड आर्मी जवान अमर चौधरी शामिल हैं। दोनों स्कूटी से खड़गपुर बाजार घर के लिए टाइल्स खरीदने जा रहा थे। उसी दौरान भोमासी पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में स्कूटी पर सवार टाइल्स मिस्त्री की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि रिटायर्ड आर्मी जवान अमर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें ग्रामीण अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने खड़गपुर-बरियारपुर मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।