ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

मुंगेर एसपी ने 13 पुलिस अफसरों का किया तबादला, कई थानेदारों का भी ट्रांसफर

MUNGER : मुंगेर के एसपी जे जलारेड्डी ने मंगलवार की देर शाम जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है. ट्रांसफ

मुंगेर एसपी ने 13 पुलिस अफसरों का किया तबादला, कई थानेदारों का भी ट्रांसफर
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर के एसपी जे जलारेड्डी ने मंगलवार की देर शाम जिला पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. पुलिस कप्तान ने एक दर्जन से अधिक पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया है. ट्रांसफर की लिस्ट में को थानेदार भी शमिल हैं. एसपी ने कोतवाली थानाध्यक्ष की थानेदारी भी छीन ली है.


मुंगेर एसपी जे जलारेड्डी कमान संभालने के बाद से ही लगातार कई थाना इलाकों में पुलिस पदाधिकारियों के काम से संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने मंगलवार को 13 पुलिस पदाधिकारी का तबादला कर दिया. कोतवाली के थानेदार मनोज कुमार सिन्हा को साइड लाइन कर दिया गया है. इन्हें पुलिस कार्यालय में ओएसडी बनाया गया है. आपको बता दें कि इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिन्हा के कार्यकाल के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र में कई घटना हुई, जिसमें उनके द्वारा सुस्ती बरती गई थी.


ताज़ा घटना की बात करें तो एक सप्ताह पहले ही कोतवाली थाना क्षेत्र के आज़ाद चौक पर टोटो चालक से सुबह 9 बजे के करीब 4 लोगों ने टोटो लूट लिया और पीड़ित कोतवाली के चक्कर काटता रह गया था. मुफासिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए इन्हें कोतवाली थानाध्यक्ष बनाया गया है.


इंस्पेक्टर मंजू कुमारी को मद्यनिषेध शाखा, कौशलेंद्र कुमार को मुफासिल थानाध्यक्ष, ओम प्रकाश दुबे को कोतवाली थाना, राजीव कुमार को ओपी अध्यक्ष पूरबसराय, लाल बहादुर सिंह को कासिम बाजार थाना, मनोज कुमार साह को ओपी अध्यक्ष टेटियाबम्बर, अमरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष बरियारपुर, राजेश कुमार रंजन को तारापुर थानाध्यक्ष, शिवरेंदर पासवान को कोतवाली, परमानंद मंडल और नंदलाल दास को शामपुर ओपी में पदस्थापित किया गया है.


मुंगेर एसपी ने 13 पुलिस अफसरों का किया तबादला, कई थानेदारों का भी ट्रांसफर

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता