ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : गुमटी में अवैध रूप से पेट्रोल बेचना पड़ गया भारी, आग लगने से 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां भीषण आग में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजा रानी तालाब इलाके की है।यहां एक दुकानदार को गुमटी में अव

बिहार : गुमटी में अवैध रूप से पेट्रोल बेचना पड़ गया भारी, आग लगने से 9 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : खबर मुंगेर से आ रही है, जहां भीषण आग में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए है। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजा रानी तालाब इलाके की है।यहां एक दुकानदार को गुमटी में अवैध रूप से पेट्रोल बेचना भारी पड़ गया। खेल-खेल में बच्चों ने पेट्रोल की एक बोतल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। जिसमें महिला और बच्चों समेत कुल 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सात लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जिसमें पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जानकारी के अनुसार तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के राजा रानीतालाब के पास कुछ दुकानदार अवैध रूप से गुमची में पेट्रोल बेचने का काम करते थे। पास के ही गांव का रहने वाला मुन्ना बिंद अपनी गुमटी में अवैध रूप से पेट्रोल बेचता था। सोमवार की सुबह खेल खेल में कुछ बच्चों ने पेट्रोल की एक बोतल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें महिला और बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए।


काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर रेंटर रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। झुलसे लोगों में दो वर्षीय कृष्ण कुमार, 10 वर्षीय मनीष कुमार, पंकज बिंद, राधा देवी, सिद्धी देवी, मनजीत कुमार, नीरज कुमार समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। फिलहाल झुलसे लोगों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।

टैग्स