ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : घर के बाहर बैठे पूर्व मुखिया पे बाइक सवार अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, दनादन बरसाई 5 से 6 राउंड गोलियां

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब ए

बिहार :  घर के बाहर बैठे पूर्व मुखिया पे बाइक सवार अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, दनादन बरसाई 5 से 6 राउंड गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आया है। जहां  घर के बाहर बैठे पूर्व मुखिया पे बाइक सवार तीन अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। अपराधियों ने मुखिया पे चलाई 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई। जिसमें  एक गोली मुखिया के हाथ में लगी तो दूसरी उसके कनपट्टी को छूते हुए पार कर गई। जसिके बाद घायल अवस्था में इलाज के लिय इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिला अंतर्गत धरहरा थाना क्षेत्र के बहाचौकी के पूर्व मुखिया अवधेश सिंह पे उस समय तीन बाइक सवार अपराधियों ने हमला बोल दिया। जब वो गांव के ही एक ग्रामीण के साथ अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। बाइक सवार तीन अपराधी एका एक उनके सामने रुक कर दना दन उसकी हत्या करने के ख्याल से उसपे 5 से 6 राउंड गोलियां दाग दी और वहां से फरार हो गए। जिसमें एक गोली पूर्व मुखिया के हाथ और एक गोली कनपट्टी को चीरते हुई निकल गई । गोली की आवाज सुन ग्रामीण दहशत में आ गए।


वहीं, जब अपराधी फरार को गए तो पूर्व मुखिया के साथ बैठे प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण के द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण एकत्र हो पुलिस को सूचना देते हुए  उसे इलाज के लिय मुंगेर सदर अस्पताल में भरती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मुखिया के साथ बैठे प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण झींगो सदा ने बताया की वे और पूर्व मुखिया घर के बाहर बैठे थे तभी एक बाइक पे सवार तीन अपराधी आए जिसमे से। पीछे बैठे दो अपराधियों ने फायर करने लगे और करें 5 से 6 राउंड फायर करते हुए वहां से फरार हो गया।  


बताया जा रहा है कि, घायल और इसकी बेटी दोनों पूर्व में मुखिया रह चुकी है। पूर्व मुखिया पर अपराधियों के द्वारा क्यों क्यों गोली चलाई गई इसका पता नही चल पाया है। वहीं मौके पे पहुंची पुलिस के द्वारा घटना स्थल से कई खोखा भी बरामद किया गया। साथ ही घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा बहचौकी के समीप एनएच 80 को भी तत्काल जाम कर दिया है।


इधर, मामले की जांच में पहुंचे सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की अपराधियों के द्वारा गोलीबारी में पूर्व मुखिया घायल हुए है।  तत्काल कई थानों की पुलिस को मौकाए वारदाता पे भेज दिया गया है। इस गोलीबारी में किसका हाथ ये बात अभी तक सामने नहीं आ पाई है और पूर्व मुखिया को बेहतर इलाज के लिय मुंगेर इमरजेंसी हॉस्पिटल भेज भरती कराया गया है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें