ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार: भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, 14 दिन पहले धूमधाम से हुई थी शादी

MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 80 की है। 14 दिन पहले ही मृतका की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी।

बिहार: भीषण सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, 14 दिन पहले धूमधाम से हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में भीषण सड़क हादसे में एक नवविवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 80 की है। 14 दिन पहले ही मृतका की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। पति के साथ नवविवाहिता बाइक पर सवार होकर वट सावित्री की पूजा के लिए ससुराल जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद डाला। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, रामनगर थाना क्षेत्र के डकरा सतखजुरिया निवासी दिनेश यादव ने बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी बेटी प्रीती की शादी बीते 15 मई को जिले के ही शामपुर थाना क्षेत्र के बागेश्वरी गांव  निवासी उमेश यादव के बड़े बेटे संतोष कुमार के साथ की थी। शादी के सात दिन बाद वैवाहिक रस्मों को पूरा करने के लिए पति संतोष ने पत्नी प्रीती को उसके मायके पहुंचा दिया था। सोमवार को वट सावित्री की पूजा करने के लिए प्रीती अपने पति संतोष के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रही थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।


जैसे ही दोनों पति-पत्नी रामनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 80 को पार कर आगे बढ़े पीछे से तेज रफ्तार से आ रही टैंकर ने दोनों को रौंद डाला। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रीति मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल संतोष को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा इलाज। इधर, घटना के बाद दोनों परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

टैग्स