ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

अभिलेख चोरी करने वाला मुंशी गिरफ्तार, RO के रिकार्ड रूम से की थी चोरी

MUNGER : खबर बिहार के मुंगेर से निकल कर सामने आ रही है। यहां निबंधन कार्यालय के रिकार्ड रूम से अभिलेख चोरी करने वाले मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिकार्ड रूम के प्रधान लि

अभिलेख चोरी करने वाला मुंशी गिरफ्तार, RO के रिकार्ड रूम से की थी चोरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUNGER : खबर बिहार के मुंगेर से निकल कर सामने आ रही है। यहां निबंधन कार्यालय के रिकार्ड रूम से अभिलेख चोरी करने वाले मुंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिकार्ड रूम के प्रधान लिपिक के आवेदन पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ। इसके साथ हीं इस मामले में  निबंधन कार्यालय की लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार रेकॉर्ड रूम के मुहाफिज (प्रधान लिपिक)ने बिना किसी आवेदन के ही मुंशी को अभिलेक दिया था। 


वहीं,मुंगेर में किला परिसर स्थित जिला निबंधन कार्यालय के रिकार्ड रूम से एक मुंशी द्वारा अभिलेख की चोरी करते रिकार्ड रूम के ही प्रधान क्लर्क ने पकड़ लिया। जिसे रजिस्ट्रार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाना को सूचित करते हुए रिकार्ड रूम के प्रधान क्लर्क शैयद मो.जियाउद्दीन को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। 


इसके साथ ही  सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस मुंशी लल्लू पोखर कृष्णा रोड निवासी विनोद कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। रजिस्टार अनू कुमार ने बताया कि  मुंशी विनोद कुमार जमीन के दस्तावेज का नकल निकालने के उद्देश्य से रिकार्ड (जिल्द) का मुआयना करने अभिलेखागार गए थे। इस दौरान रिकार्ड के मूल दस्तावेज के अभिलेख से बीच का 06 पन्ना फाड़ कर बाहर होटल में बैठे किसी परिचित को दे दिया। 


यह नजारा रिकार्ड रूम के प्रधान सहायक ने देख कर इसकी सूचना उन्हें दी। इसके पश्चात मुंशी को बुलाकर फाड़ा गया दस्तावेज बरामद किया गया। साथ ही इसकी सूचना कोतवाली थाना को देते हुए मुंशी के विरूद्ध मूल अभिलेख फाड़ने के आरोप में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि निबंधन कार्यालय में दस्तावेज फाड़ने वाले मुंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधान क्लर्क के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।