ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के मुंगेर दौरे के बीच जमालपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय में जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात जलाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार को मुंगेर पहुंचे है, जहां वह लोगों की जमीन से जुड़ी समस्या सुन रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम के मुंगेर पहुंचने से पहले ही भ्रष्टाचारियों ने जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात जला दिए। रजिस्टर और खतियान जलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसल, मुंगेर में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आने से पहले जमालपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर में कुछ महत्वपूर्ण कागजात, रजिस्टर और खतियान जलाए जाने का वीडियो सामने आने से खलबली मच गई। इस घटना के बाद अंचल और प्रखंड कार्यालय सवालों के घेरे में हैं, और लोग यह जानना चाहते हैं कि किस दस्तावेज को जलाया गया।


जानकारी के अनुसार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा मुंगेर में जनता के साथ भूमि संबंधी मामलों पर जन संवाद कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही सामने आए वीडियो ने अंचल एवं प्रखंड कार्यालय को विवाद में ला दिया। वीडियो में कुछ कर्मचारियों और दो महिलाओं को लाल कपड़े में बंधे महत्वपूर्ण कागजात जलाते हुए देखा गया।


आरटीपीएस काउंटर के सामने जलते हुए रिकॉर्ड को देखकर क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधि चौंक गए। उन्होंने कर्मचारियों और वरिष्ठ अधिकारियों से पूछा, लेकिन प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मचारी इस बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। 


प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि वे फिलहाल कार्यालय से बाहर हैं, लेकिन क्षेत्र में जाकर मामले की जांच करवाई जाएगी। वहीं मुंगेर ADM ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीडीओ को जांच के निर्देश दे दिए हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पूरी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता