ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

मुंगेर में शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस को दी सस्पेंड कराने की धमकी, कहा.. तू की समझही कि तू हीरो है..तोरा सस्पेंड करवा देबू..

मुंगेर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान एक शराबी ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पुलिसकर्मियों को गाली दी और सस्पेंड कराने की भी धमकी दी।

Bihar
क्या यही शराबबंदी है?
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर सदर अस्पताल में एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां मेडिकल जांच के लिए लाए गए शराबी ने गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मी को सस्पेंड करवाने की धमकी दे डाली और गाली-गलौज करने लगा। शराबी को पुलिस कर्मियों ने शांत कराने की कोशिश की लेकिन वो लगातार पुलिस कर्मियों पर पिटाई करने का आरोप लगाता रहा। कहने लगा कि देखिये पूरा पुलिस प्रशासन मुझे मारा है। तू की समझई ही कि तू हीरो ही..तोरा सस्पेंड करवा देबू..


बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है। लेकिन बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है, क्योंकि रोजाना पूरे बिहार में किसी न किसी जिले में अवैध शराब और उससे जुड़े कारोबारी और शराबी पकड़े जा रहे हैं। जब शराब, शराब तस्कर और शराबी पकड़े जा रहे हैं तो यह कैसी शराबबंदी है? इसे कैसे पूर्ण शराबबंदी माना जाए। ताजा मामला मुंगेर का है जहां पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में शराब के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया था । इसके बावजूद  इस पर रोक लगाने में सरकार पूरी तरह से विफल रहती है। 


 यही वजह है कि शराबी को बड़ी आसानी से शराब मुहैया हो जाती है। इसी कड़ी मे डायल 112 को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके मे एक शराबी नशे में हंगामा कर रहा है। इसी सूचना पर डायल 112 की टीम गंगा नगर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल जांच कराने के लिए  मॉडल अस्पताल लेकर पहुंची जहां शराबी ने वहां भी जमकर ड्रामा करना शुरू कर दिया। उसके ड्रामे से अस्पताल के गार्ड सहित अन्य लोगों वहां जमा हो गए । शराबी अजय मंडल अस्पताल परिसर मे शोर मचाने लगा और इस शोर शराबे के बीच नशे मे धूत शराबी ने पुलिस कर्मियों को गाली गलोज कर दी इतना ही नहीं उसने पुलिस कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी तक दे डाली। जब डायल 112 और अस्पताल के गार्ड उसे कंट्रोल करने में लगे रहे ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें