ब्रेकिंग
भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्यायभोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय

दरभंगा आ रही फ्लाइट में बिगड़ी 80 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत, मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया; वीडियो आया सामने

Bihar News: मुंबई से दरभंगा आ रही SG-115 फ्लाइट में उड़ान से ठीक पहले 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शुगर लो होने की जानकारी के बाद डॉक्टरों की टीम ने विमान में पहुंचकर जांच की और महिला को उपचार के लिए उतार लिया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंबई से दरभंगा आने वाली SG-115 फ्लाइट में उड़ान भरने से ठीक पहले एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला की शुगर लो होने की जानकारी सामने आने के बाद विमान के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 




घटना की सूचना मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम को विमान के अंदर बुलाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान दरभंगा के लिए टेक ऑफ करने की तैयारी में था। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। 




महिला की हालत को देखते हुए विमान को रोक दिया गया और चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर उनकी प्रारंभिक जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर महिला को विमान से उतार लिया गया, ताकि उनका समुचित उपचार और निगरानी की जा सके। इस दौरान विमान में सवार अन्य यात्रियों को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।



बुजुर्ग महिला को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारने और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद SG-115 फ्लाइट ने दरभंगा के लिए उड़ान भरी और यात्रियों को लेकर दरभंगा पहुंची। घटना के कारण यात्रियों को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता