ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

'मल्टीलेयर कृषि' के कार्यक्रम में बोले BJP सांसद भाई वीरेंद्र सिंह 'मस्त'..बेहतर रास्ट्र निर्माण में R.K. सिन्हा का अतुलनीय योगदान, जिसे देश हमेशा याद रखेगा

DESK: नोएडा सेक्टर के दोस्तपुर मंगरौली ग्राम स्थित आद्या ऑर्गेनिक के अन्नपूर्णा फार्म में “मल्टीलेयर कृषि “ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन

'मल्टीलेयर कृषि' के कार्यक्रम में बोले BJP सांसद भाई वीरेंद्र सिंह 'मस्त'..बेहतर रास्ट्र निर्माण में R.K. सिन्हा  का अतुलनीय योगदान, जिसे देश हमेशा याद रखेगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: नोएडा सेक्टर के दोस्तपुर मंगरौली ग्राम स्थित आद्या ऑर्गेनिक के अन्नपूर्णा फार्म में “मल्टीलेयर कृषि “ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा सांसद और भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष भाई वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने किया। कार्यक्रम के दौरान BJP सांसद भाई वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कहा कि बेहतर रास्ट्र निर्माण में आरके सिन्हा का अतुलनीय योगदान, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।


इस मौके पर भाई वीरेंद्र सिंह ने आद्या ऑर्गेनिक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक कृषि की ओर वापस लौटना ही रोगमुक्त समाज की ओर बढ़ने का विकल्प है। प्राकृतिक जैविक कृषि के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम आद्या आर्गैनिक ने किया है। जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। 


इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर. के. सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार को पौली हाउस की तरह ही मल्टीलेयर फार्मिंग को प्रोत्साहित करने के लिये सब्सिडी देनी चाहिये। जहां पौली हाउस के लिये चालीस लाख रुपये प्रति एकड़ की सब्सिडी सरकार दे रही है। मल्टीलेयर फॉर्मिंग का ढांचा तो प्रति एकड़ दस लाख से कम में ही तैयार हो जायेगा।


ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मल्टीलेयर ॲार्गेनिक फार्मिंग के जनक जैविक कृषि वैज्ञानिक सागर, मध्य प्रदेश निवासी आकाश चौरसिया ने कहा कि जैविक पद्धति से यदि मल्टीलेयर कृषि की जाये तो किसानों की आय प्रति एकड़ सात से आठ गुनी बढ़ सकती है। उन्होनें साढ़े दस लाख रुपये प्रति एकड़ की आय खुद प्राप्त की है।

टैग्स