ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत

मुकेश सहनी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा.."निषाद समाज अब झोला नहीं उठाएगा, बल्कि हक़ की लड़ाई लड़ेगा"

वही महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट की कोई लड़ाई ही नहीं है। हमारे पास पर्याप्त सीट है। इतना ज्यादा सीट है कि कोई सहयोगी दल आएगा तो उसे भी सीट मिल जाएगा। इस बार अति पिछड़ा का बेटा ही डिप्टी सीएम बनेगा।

bihar
बीजेपी पर जोरदार हमला
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुंबई से आने वाले लोगों का निषाद समाज झोला नहीं ढोएगा। दिलीप जायसवाल के इस बयान का जवाब देते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि कोई समाज अपने आने वाले पीढ़ी और समाज के लिए लड़ाई लड़ता है, और ये लोग उन्हें झोला उठाने वाले बोलते हैं। भारतीय जनता पार्टी में जो निषाद समाज के लोग हैं, वह बीजेपी का झोला उठाने का जरूर काम कर रहा है। 


 मुकेश सहनी ने कहा कि आज निषाद आयोग गठन करने की बात करते हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है, लेकिन निषाद आयोग का गठन आज तक नहीं हो सका। भाजपा ने निषाद समाज के लिए जो वादा किया है, पहले उसे तो पूरा करके दिखाए। मुकेश सहनी ने आगे कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया था कि निषाद समाज को मंत्री, एमएलसी बनाएंगे। 


बीजेपी बिहार के 6 जिलों में रैली करने वाली है। इसलिए निषाद समाज को भाजपा गुमराह करना चाहती है। जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) निषाद समाज के लिए संघर्ष करके बिहार में आरक्षण के लिए लड़ाई लड़ रहा है। बीजेपी निषाद समाज को आरक्षण देगा तब निषाद समाज उनके साथ खड़ा होगा, नहीं तो निषाद समाज अपने आने वाले पीढ़ी के लिए लड़ाई खुद लड़ेगा। निषाद समाज अब जग चुका है, वो किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है।


वही महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन में सीट की कोई लड़ाई ही नहीं है। हमारे पास पर्याप्त सीट है। इतना ज्यादा सीट है कि कोई सहयोगी दल आएगा तो उसे भी सीट मिल जाएगा। मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार अति पिछड़ा का बेटा ही बिहार का डिप्टी सीएम बनेगा। फुले पिक्चर देखने के सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा कि पहले पिक्चर देखेंगे तब कुछ कह पाएंगे। बिना इस फिल्म को देखे कुछ कहना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रोजेक्टर के जरिए हर गांव में फुल फिल्म दिखाने का काम करेंगे। बिहार के सभी थियेटर में फुले फिल्म का प्रदर्शन कराएंगे जिसे लोगों को दिखाने का काम करेंगे।

टैग्स