ब्रेकिंग
नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

मुहर्रम पर पूरे बिहार में अलर्ट, 6 जिलों में अर्धसैनिक बल तैनात; सोशल मीडिया पर विशेष नजर

PATNA : मुहर्रम पर पूरे बिहार में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस महकमे की तरफ से सोशल मीडिया प

मुहर्रम पर पूरे बिहार में अलर्ट, 6 जिलों में अर्धसैनिक बल तैनात; सोशल मीडिया पर विशेष नजर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुहर्रम पर पूरे बिहार में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। राज्य में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पुलिस महकमे की तरफ से सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर नजर रखा जा रहा है। इसके साथ ही साथ सभी जिलों को हर स्तर पर एहतियात बरतने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पटना नालंदा रोहतास भागलपुर सिवान और दरभंगा में अर्धसैनिक बल की छह कंपनियां तैनात की गई है।


दरअसल, मुहर्रम को लेकर पुलिस महकमा काफी अलर्ट मोड पर है। यही वजह है कि राज्य में बीएसएफ की 24 कंपनियां तैनात की गई है। इसके साथ ही साथ 7790 बुनियादी प्रशिक्षु सिपाहियों की भी तैनाती की गई है जिसमें 5030 पुरुष और 2760 महिला बल शामिल है। इसके अलावा होमगार्ड के 45 जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही साथ क्यूआरटी और अग्निशमन की टीम को भी पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है। जबकि प्रत्येक जिले के एसपी को अपने स्तर पर सभी संवेदनशील स्थलों पर खासतौर से चौकसी बरतने का निर्देश जारी किया गया।


वहीं, ताजिया जुलूस के लिए जुलूस के लिए लाइसेंस निर्धारित शर्तों पर दी गई है। असामाजिक और शरारती तत्वों को सभी जिलों में चिह्नित करके उनसे बॉड भरवाया गया है। सभी जिलों के संवेदनशील तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर अतिरिक्त बल के अलावा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी, चिकित्सीय दल, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवा के दल की तैनाती की गई है। इन स्थलों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सभी जिलों में डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश से बल तथा दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 


इधर, दरभंगा में किसी घटना को लेकर सामाजिक तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 27 से 30 जुलाई तक इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। स्थानीय जिला प्रशासन के स्तर से यह निर्णय लिया गया है और इसे लेकर आदेश जारी किया गया है। एडीजी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के स्तर से पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इसे लेकर उचित निर्णय लिया जाएगा।