ब्रेकिंग
नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

25 लाख रुपये के मामले में FIR दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, लापरवाही बरतने पर थानेदार सस्पेंड

Bihar Police News: पश्चिम चंपारण में 25 लाख रुपये से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के आरोप में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: पश्चिम चंपारण में 25 लाख रुपये से जुड़े मामले में कर्तव्यहीनता के आरोप में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के आदेश के बाद अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मुफस्सिल थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे कंचन भास्कर ने प्राथमिकी दर्ज की है।



जानकारी के अनुसार, मामला सुरेंद्र प्रसाद के बेटे की शादी के नाम पर 25 लाख रुपये से जुड़ा है। पीड़ित सुरेंद्र प्रसाद का आरोप था कि वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कई बार मुफस्सिल थाने का चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई।



बताया जा रहा है कि सुरेंद्र प्रसाद ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एसपी कार्यालय का भी चक्कर लगाया। आरोप है कि एसपी कार्यालय की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को 5 बार आदेश दिया गया, लेकिन इसके बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।



इसके बाद पीड़ित ने चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय से शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीआईजी ने थानाध्यक्ष सम्राट सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद मुफस्सिल थाने की कमान कंचन भास्कर को सौंपी गई। डीआईजी हरकिशोर राय के आदेश के बाद कंचन भास्कर ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता