ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बावजूद मोतिहारी के मिसकोट मोहल्ले में सात युवकों को विदेशी शराब के साथ पार्टी करते हुए नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद पूर्वी चंपारण के मोतिहारी शहर में एक बार फिर शराब पार्टी का खुलासा हुआ। मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के मिसकोट मोहल्ले में सात दोस्तों को बाहर से मंगाई गई विदेशी ब्रांडेड शराब के साथ पार्टी करते हुए नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, युवकों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए सभी लोग प्राइवेट नौकरी में लगे हुए हैं। सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है। 


उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून तोड़ने की छूट नहीं है और जबरन शराब का सेवन कराने या शराब पार्टी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने बताया कि इसी कड़ी में पहले भी होटल संचालक और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 


मोतिहारी पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से शराबबंदी कानून का उल्लंघन कम होगा और कानून का संदेश जनता तक पहुंचेगा। बता दें कि इससे पहले हाल ही में पुलिस ने शराब पार्टी करते कुछ युवकों को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब शराबबंदी कानून पर सवाल उठ रहे हैं और आम लोगों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त हो चुकी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता