ब्रेकिंग
जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरलजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

शराब माफिया ललन यादव की 2.1 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, पुलिस ने कोर्ट में भेजा प्रस्ताव

बिहार में कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस अब आर्थिक प्रहार की रणनीति अपना रही है। मोतिहारी पुलिस ने जिले के कुख्यात शराब माफिया ललन राय की 2.1 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने के लिए न्यायालय को प्रस्ताव भेजा है।

bihar
शराब तस्करों की अब खैर नहीं
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: अपराधियों पर लगाम कसने के लिए बिहार पुलिस ने कमर कस ली है। कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस ने अपराधियों पर आर्थिक प्रहार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने जिले के सबसे बड़े शराब माफिया ललन कुमार यादव की 2.1 करोड़ रूपये की अवैध संपत्ति को जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। 


इस अवैध संपत्ति को  जब्त करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रस्ताव भेजा है। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि माफिया के खिलाफ में पुलिस का एक्शन अब शुरू हो गया है। मोतिहारी जिले का बड़ा शराब माफिया ललन यादव है, जिसने शराब बेचकर 2.01 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। 


इसके लिए न्यायालय में प्रस्ताव भेजा गया है। ललन यादव का भाई गुड्डू राय भी इलाके का बड़ा शराब माफिया है, उस पर भी पुलिस की कार्रवाई तेज होने वाली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अब माफियाओं पर सीधी कार्रवाई होगी। ललन राय का भाई गुड्डू राय भी पुलिस के रडार पर है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जो कानून तोड़ेगा उसे पुलिस नहीं छोड़ेगी।