ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

मोतिहारी में हाईवा ने तीसरी कक्षा के छात्र को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

मोतिहारी के पहाड़पुर में हाईवा ट्रक की चपेट में आने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिश्रा टोला चौक के पास मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग पर एक हाईवा ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे तीसरी कक्षा के छात्र को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि छात्र सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


हादसे के बाद सड़क पर उतरे लोग

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और मलाही-बेतिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कई घंटे से लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं और नारेबाजी करते हुए वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों और परिजनों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर विरोध जताया। सड़क जाम होने के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।


सड़क हादसों में बढ़ोतरी से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्वी चंपारण जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में एक मासूम की जान हाईवा ट्रक की चपेट में आने से चली गई, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।


फिलहाल सड़क पर प्रदर्शन और जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोग वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टैग्स