ब्रेकिंग
प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बिहार में बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, खेत से बालू-गाद हटाने के लिए न्यूनतम ₹2,200 की मदद

MOTIHARI NEWS: हरियाणा में 4 भाईयों की दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम, परिजनों के बीच मचा कोहराम

MOTIHARI: मोतिहारी के रहने वाले 4 युवकों की हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक मौत हो गयी है। घर में आग लगने से चारों की मौत हुई है। चारों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। घटना की सूच

MOTIHARI NEWS: हरियाणा में 4 भाईयों की दर्दनाक मौत के बाद गांव में मातम, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के रहने वाले 4 युवकों की हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक मौत हो गयी है। घर में आग लगने से चारों की मौत हुई है। चारों मृतक आपस में रिश्तेदार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन शव के लिए गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। चारों मृतकों में दो सगे भाई, एक चचेरा और एक ममेरा भाई है। तीन एक ही थाना क्षेत्र के रहने वाले है। 


मृतकों की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेणवरिया गांव निवासी सकुर मियां के 26 वर्षीय पुत्र नूर आलम, 22 वर्षीय मुश्ताक आलम, मोफिज मियां का 18 वर्षीय पुत्र अमन और चिरैया थाना क्षेत्र के सेनवरीया गांव निवासी 20 वर्षीय मो. साहिल ले रूप में हुई है। घटना के संबंध में गांव के भरत गुप्ता ने बताया कि बीती रात फोन आया था कि गुरुग्राम में जिस घर में चारों रहता था। उसमें आग लग गई है। जिसमें चारों बुरी तरह झूलस गये और चारों की दर्दनाक मौत हो गयी। 


मृतक के चाचा ने बताया कि दो सगे भाई थे जबकि एक चचेरा और एक ममेरा भाई था। पिछले 3 वर्षों से चारों हरियाणा के गुरुग्राम में रहकर पर्ल ग्लोबल लिमिटेड कंपनी में सिलाई का काम करता था। सभी एक ही कमरे रहा करते थे। शुक्रवार को सभी खाना खाने के बाद सोने चले गये थे तभी अचानक कमरे में आग लगी गई। यह आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। 


बताया जाता है कि कंपनी से आने के बाद नूर ने अपनी पत्नी को फोन किया था। पहले दोनों बच्चों का हाल-चाल जाना फिर कहने लगा कि आज बहुत थक गये हैं खाना खाकर सो जाएंगे। तभी करीब साढ़े 12 बजे यह घटना घटी और तीन बजे के करीब घर वालों को फोन आया। पूर्वी चंपारण के श्रम अधीक्षक अनिल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि परिजनों से बातचीत की गयी है. सरकार की तरफ से उचित मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। 

टैग्स